Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

थावे मंदिर में चोरी के घटना के बाद पप्पू पांडेय चढ़ाएंगे सोने का मुकुट

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद अब मंदिर परिसर से एक सकारात्मक पहल सामने आई है। जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने मां थावे भवानी को सोने का मुकुट चढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर लिया है।

चोरी की वारदात से जहां भक्तों में नाराज़गी और दुख देखने को मिला था, वहीं इस घटना से भावुक हुए विधायक पांडेय ने मंदिर में सोने का मुकुट अर्पित करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि इस पहल से भक्तों का विश्वास और आस्था और भी मजबूत होगी।

जानकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर सोमवार की सुबह 10 बजे थावे दुर्गा मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बीच यह मुकुट चढ़ाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि थावे दुर्गा मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के विश्वास और भावना का केंद्र है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना ने उन्हें आहत किया, इसी कारण यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को यह संदेश मिले कि मां थावे भवानी की महिमा और आस्था पर किसी तरह की घटना का असर नहीं पड़ सकता।

फिलहाल चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं पांडेय परिवार की यह पहल मंदिर परिसर में आस्था और विश्वास को और मज़बूत करने वाली मानी जा रही है।