लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंदा दक्ष बी.ए.सी. नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल, दारौंदा में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी जांच एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया।
अग्निशमन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने परिसर का निरीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के कर्मियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने और उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के कर्मी पापूंजय कुमार भी मौजूद रहे। संस्थान प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का स्वागत करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुपालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। निरीक्षण के दौरान कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।







