Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दरौंदा: दरौंदा प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत अंतर्गत चकरी गांव में शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पशु चिकित्सक डॉ. नवनीत कुमार पांडेय ने की।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रजनन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी गई। पशु विशेषज्ञों ने बांझपन के कारणों और उसके उपचार के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

शिविर के दौरान पशुपालकों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दर्जनों पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर का लाभ उठाया।