लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
दरौंदा: दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि408/25 रामगढ़ा गांव में मारपीट का एक नामजद आरोपी माधव सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। वही पूछे जाने पर दारौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की धरपकड़ जारी रहेगी।







