Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: महिला सशक्तिकरण की पहल, दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सिवान/दरौंदा। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) अमित प्रीतम एवं संकुल संघ अध्यक्ष शोभा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान बीपीएम अमित प्रीतम ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सहायता और कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।

महिलाओं की सहायता के लिए दीदी अधिकार केंद्र संचालक या सीएलएफ-वीओ सामाजिक समिति से संपर्क करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता 112 और चाइल्ड लाइन 1098 जैसी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। उद्घाटन समारोह में शोभा देवी, रेखा देवी, हुस्ना, श्वेता सिंह, लक्ष्मीना देवी, इरशाद, दिलीप मांझी, नीरज देवी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी सहित करीब 50 जीविका दीदियां उपस्थित रही।