Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में निर्दलीय उम्मीदवार गुड़िया मुन्ना शाही को मिला जोरदार जनसमर्थन

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी 

सीवान/दरौंदा। दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी गुड़िया मुन्ना शाही को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

गांव-गांव में आयोजित सभाओं में गुड़िया मुन्ना शाही ने जनता को अपने संकल्प और विकास योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और महिलाओं, युवाओं व किसानों के हित में ठोस कदम उठाना है। उनके जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। महिला मतदाताओं ने कहा कि गुड़िया देवी इस बार जनता की पहली पसंद हैं और वे उनके चुनाव चिन्ह “एसी (एयर कंडीशनर)” पर वोट देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गुड़िया मुन्ना शाही की जीत से क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि गुड़िया मुन्ना शाही हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती और समाधान का प्रयास करती रही हैं। इसी कारण लोग उन्हें एक सशक्त और ईमानदार उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। दरौंदा क्षेत्र में उनके प्रचार अभियान से साफ है कि उन्हें हर वर्ग से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।