लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दारौंदा। सीवान के आरसीएच हॉस्पिटल द्वारा दरौंदा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के समीप शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. विशाल चौधरी एवं डॉ. तानिया चौधरी ने लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई।
चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में डॉ. ऋषि कुमार सिंह एवं नीरज यादव सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।






