लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
फोटो- हनुमान मंदिर की सजावट में जुटे लोग
सीवान/ दरौदा. रामनवमी के पावन अवसर पर दरौंदा में भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति, मेन रोड दरौंदा के तत्वावधान में 27 मार्च 2026 को रथ यात्रा, शोभा यात्रा, झांकी प्रदर्शन एवं संध्या जागरण का आयोजन किया जाएगा.
आयोजन समिति के अनुसार महारामनवमी के दिन सुबह 9:00 बजे से श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो यादव चौक, पासवान चौक, हरदियरा, मां काली स्थान हड़सर होते हुए पिपरा मठिया मार्ग से पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी. इस दौरान आकर्षक झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी. शाम 7:00 बजे से संध्या जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालाजी जागरण परिवार, लखनऊ एवं उत्तराखंड की टीम द्वारा भक्ति गीतों व झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी. समिति ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. आयोजन में महिलाओं व बहनों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा.







