Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में रेलवे पुल मरमती कार्य को लेकर 22 से 27 तक सड़क यातायात का बदलाव

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य), सीवान कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार दुरौंधा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित समपार संख्या 78 (दुरौंधा–महाराजगंज) के समीप ब्रिज संख्या 83 के नवीनीकरण(मरम्मती) कार्य के मद्देनज़र सड़क यातायात में अस्थायी बदलाव किया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार समपार संख्या 78 के पास ब्रिज संख्या 83 का नवीनीकरण कार्य किया जाना है। इस दौरान क्रेन एवं विभिन्न रेलवे मशीनरी की मूवमेंट समपार के आसपास होगी, जिससे सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 22 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक दुरौंधा–महाराजगंज सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

निर्देश के अनुसार भारी वाहनों को समपार संख्या 69 आमदारी तथा समपार संख्या 86 पंचरुखी स्टेशन पश्चिमी ढाला की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी और 25 फरवरी को 5-5 घंटे तथा 26 फरवरी को 2 घंटे के लिए हल्के एवं भारी दोनों प्रकार के वाहनों का परिचालन भी उक्त वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा, ताकि ब्रिज संख्या 83 का रिनोवेशन कार्य सफलतापूर्वक और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।

रेलवे प्रशासन ने संबंधित थानाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में समपार संख्या 78 पर सड़क यातायात को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
पत्र पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य), सीवान द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से लागू की जा रही है।