Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा व सिसवन थाना को मॉडल थाना बनाने की दिशा में पहल, गृह विभाग ने दी जानकारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

सीवान। दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने विधानसभा के द्वितीय सत्र में गृह विभाग से सीवान जिले के दरौंदा थाना एवं सिसवन थाना की जर्जर स्थिति को लेकर तारांकित प्रश्न उठाया। उन्होंने दोनों थानों के पुराने और जर्जर भवन को देखते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई तथा उन्हें मॉडल थाना के रूप में विकसित करने की मांग की।

विधानसभा में उठाए गए इस प्रश्न के जवाब में गृह विभाग ने विधायक को अवगत कराया कि दरौंदा थाना में महिला बैरक निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं सिसवन थाना में चहारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है। विभाग ने यह भी बताया कि दोनों थानों को नया मॉडल थाना बनाने के लिए स्थल प्लान तैयार करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

विधायक कर्णजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल थाना की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आम जनता को सुगम सेवा मिल सकेगी।

इधर विधायक की पहल के बाद स्थानीय लोगों में भी नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि मॉडल थाना बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आमजन को बेहतर पुलिस सुविधा प्राप्त होगी।