लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
दरौंदाः अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर कुल चार फरियादी उपस्थित हुए।
जनता दरबार में राजस्व अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण एवं थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामला लंबित रखा गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने बताया कि इस मंच पर आने से भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन हो रहा है, जिससे आपसी विवाद में काफी कमी आई है। इस अवसर पर डीईओ ब्रजेश राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।







