Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा NH 531 पर पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान/दरौंदाः छपरा–सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्कूली बच्चे शाम को पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बच्चों की नजर पुल के नीचे पड़ी, जहां पानी में एक शव दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना अपने शिक्षक को दी।

शिक्षक द्वारा तत्काल घटना की जानकारी दरौंदा थाना अध्यक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मौके पर एसडीपीओ अमन, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण उपस्थित रहकर मामले की जानकारी जुटाते रहे। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है तथा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।