Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: उत्कृष्ट चुनाव कार्य पर BLO व कर्मी सम्मानित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल और समयबद्ध संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, पर्यवेक्षक, प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों के सम्मान में शनिवार को प्रखंड कार्यालय दरौंदा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने की। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बीडीओ ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया था, लेकिन कुछ कर्मी उस दिन उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक, शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों के लिए शनिवार को अपराह्न 1 बजे प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

चुनाव के दौरान मीडिया कोषांग के माध्यम से बेहतर खबर संकलन एवं प्रसारण में योगदान देने वाले पत्रकार राजीव कुमार भारती, बंटी सिंह, प्रसन्न कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार एवं ब्रजेश तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बीएलओ भीम कुमार, रमेश कुमार, विनोद सिंह, अजय कुमार, हरेंद्र गिरी, सोनी कुमारी, नीता देवी, रम्भा देवी सहित अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीईओ सौरभ सुमन, बीएओ रामवीर सिंह यादव, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, सीडीपीओ, प्रखंड नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।