लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दरौंद. छपरा शहर मुख्य मार्ग एनएच 531 एचपी पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे झाड़ी में आग लग जाने से कुछ देर यातायात बाधित रही. बताया जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा सिगरेट पीकर फेंक दिया गया था. जिसके बाद झाड़ी में आग लग गई.
हवा तेज चलने के कारण एक तरफ से दूसरे तरफ आग की लपटे जा रहे थे. जिस कारण कुछ देर तक यातायात बाधित रहा. आग लगने की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम को मिली. घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाकर आग पर काबू पाया.







