Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा कृषि फार्म में लगी आग लाखों के पेड़ जले

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

कृषि विभाग की टीम कर रही है जांच।
 
कृषि फार्म मेंहर साल आग लगती है।

सीवान/दरौंदा। प्रखंड के धनौती गांव स्थित कृषि फार्म में दोपहर में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद जंगल, झाड़ी, पेड़ से धुंआ निकलते देख लोगो ने इसकी सूचना कृषि फार्म में कार्यरत कर्मी को दिया.

कार्यरत कर्मी ने कृषि विभाग दरौंदा के कृषि पदाधिकारी को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम जब तक घटना स्थल पर पहुंचती उस समय तक आग की लपटे तेज होने के कारण देखते ही देखते सूखे एवं हरा कई पेड़ सहित अन्य पेड़ धू धू कर जलने लगे. आग की सूचना पाकर महाराजगंज, दरौंदा सहित अन्य प्रखंडों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. जिसके प्रयास से आग पर काबू पाया गया. आग की घटना के संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल कृषि फार्म के कर्मियों के द्वारा बताया गया कि कृषि फॉर्म में  धनाडीह गांव के तरफ से आग पकड़ी जो तेजी से फैलते हुए पूरे कृषि फॉर्म में लग गई.

यह घटना पहली बार नहीं है इसके पहले भी कई बार किसी फॉर्म में आग लग गई लेकिन जांच में क्या हुआ अभी तक किसी को पता नहीं चला।जिसमें अग्निशमन पदाधिकारी-  रविन्द्र कुमार यादव,
अग्निक चालक- गोविंदा राय , अजित कुमार , पंकज कुमार
अग्निक -राहुल कुमार,  रोहित कुमार, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी,रवीन कुमार ,वाटर टैंकर बड़ी गाड़ी, छोटी गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया।