Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा के झोर पुल पर बैरिकेडर से टकराई पिकअप, आर्केस्ट्रा की दो नर्तकी समेत तीन घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दरौंदा: दरौंदा–महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसांव झोर पुल के समीप शनिवार दोपहर एक पिकअप वाहन अचानक लगाए गए बैरिकेडर से टकरा गया। इस हादसे में आर्केस्ट्रा में जा रही दो नर्तकी और उनकी एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जाता है कि स्टेट हाईवे विभाग की ओर से सिरसांव झोर पुल के पास अचानक बैरिकेडर लगा दिया गया है, लेकिन पुल से पहले किसी प्रकार की चेतावनी या संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके कारण तेज गति से आने वाले वाहनों को बैरिकेडर समय पर दिखाई नहीं देता और वे उससे टकरा जा रहे हैं। इससे वाहन और बैरिकेडर दोनों को नुकसान पहुंच रहा है तथा रोज दुर्घटना की स्थिति बन रही है।

शनिवार को जनता बाजार से एक आर्केस्ट्रा संचालक पिकअप वाहन से कलाकारों को लेकर सिसवन जा रहा था। जैसे ही वाहन सिरसांव झोर पुल के पास पहुंचा, चालक को अचानक बैरिकेडर दिखाई दिया। हड़बड़ाहट में चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पिकअप पर सवार दो नर्तकी और उनकी एक सहयोगी संतुलन खोकर वाहन से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल से पहले उचित चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।