Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: दहेज हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दारौंदा: थाना क्षेत्र के पूर्वी हडसर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालमन मांझी और मनोज मांझी के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में सिवान जेल भेज दिया गया।

मृतका सुधा कुमारी (20) की शादी हाल ही में हुई थी। इस मामले में मृतका की मां लीलावती देवी के लिखित आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आवेदन के अनुसार, सुधा कुमारी की शादी 28 मई 2025 को तिलक और 2 जून 2025 को विवाह पूर्वी हडसर निवासी प्रीतम मांझी से हुई थी। शादी में फर्नीचर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, सिलाई मशीन, मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये के उपहार और नगद राशि दी गई थी। इसके बावजूद विवाह के दौरान सोने की अंगूठी और चैन की मांग की गई, जिसे पूरा किया गया।

आरोप है कि विदाई के अगले दिन से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर सुधा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज नहीं मिलने पर गाली-गलौज, मारपीट और भूखा रखने की बात सामने आई है। मृतका ने घटना से पहले अपनी मां को फोन कर जान से मारने की आशंका जताई थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनका पुत्र ससुराल पहुंचा तो देखा कि सुधा की हत्या कर दुपट्टे से फंदा बनाकर उसे छत के पंखे के हुक से लटका दिया गया था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। मामले में पति प्रीतम मांझी सहित सास, ससुर, देवर और ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।