लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत स्थित माँ बैष्ण सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर 9 फरवरी की रात हथियार दिखाकर रंगदारी में पेट्रोल भरवाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर करसौत निवासी त्रिभुवन कुमार शुक्ला के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में रामजी छपरा एवं कंगाली छपरा निवासी रजत कुमार उर्फ दाजू, पिंटु राम, मुन्ना कुमार एवं सुनील राम को आरोपित किया गया है। बताया गया है कि आरोपी हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों में भय का माहौल बनाते हुए रंगदारी में पेट्रोल भरवाकर फरार हो गए।
पीड़ित ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित इससे पूर्व भी इसी तरह रंगदारी में पेट्रोल भरवाकर जा चुके हैं। इस कारण पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है और आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में आरोपी किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।







