Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में उमेश फ्लाई ऐश ईट उद्योग का विधायक व्यास सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सवान विग्रह में फेवर ब्लॉक ईट उद्योग का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को स्थानीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक कर्णजीत सिंह ने  कहा कि राज्य सरकार उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार द्वारा अनुदानित दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े उद्योग स्थापित करना अब आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन में भी कमी आएगी।

विधायक ने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांव आत्मनिर्भर बनें और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके। फेवर ब्लॉक उद्योग जैसे उपक्रम न केवल आर्थिक मजबूती देंगे, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उद्योग संचालकों ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि अनुदान व ऋण सुविधा के कारण ही यह उद्योग स्थापित करना संभव हो पाया है। मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, नेता उमेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अरुण भारती मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका,प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह, प्रमुख विंध्याचल सिंह, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अरुण भारती,  मनीष सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू, रवि सिंह, बीडीसी विकास कुमार, लक्ष्मण राम, मुरारी सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।