Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में एलईओ ने नियंत्रण कक्ष कर्मियों संग की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को महिला प्रसार पदाधिकारी एवं एलईओ प्रभा शर्मा की अध्यक्षता में नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव कार्य से जुड़ी तैयारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एलईओ प्रभा शर्मा ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्टों में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों का अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव से संबंधित सभी सूचनाएं समय पर एकत्रित कर उच्च अधिकारियों के पूछे जाने पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियंत्रण कक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कर्मियों को सजगता और जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। किसी भी सूचना या निर्देश में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बीसी शिवेंद्र कुमार, पंचायत सचिव खुशबू कुमारी, तकनीकी सहायक खुशबू रौनियर, कार्यपालक सहायक सुधांशु कुमार और शिक्षक रामकिशोर पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।