Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में जीविका दीदियां घर-घर पहुंचा रहीं डीएम का मतदान संदेश

लोकल डेस्क |

सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड में आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जीविका दीदियों और कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता संदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

इस संदेश पत्र में 6 नवम्बर को मतदान करने का आमंत्रण दिया गया है, साथ ही मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है; जैसे टेंट, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, दिव्यांगजनों और वृद्धों के लिए रैंप, व्हीलचेयर और मेडिकल किट की व्यवस्था।

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम ने बताया कि कुल 25,000 संदेश पत्र जीविका दीदियों और कर्मियों के माध्यम से दारौंदा प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। हिंदी में तैयार यह संदेश पत्र ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

अभियान का मकसद है कि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और 6 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।