लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. छपरा सीवान रेल खंड पर दरौंदा रेलवे जंक्शन पर मंगलवार की रात्रि करीब 09 बजे ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र कपिया निजामत के दुखहरन साह के 38 वर्षीय लड़का मुन्ना कुमार उर्फ रोहित कुमार अपने पिता का दवा लाने के लिए गोरखपुर गया था.
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से लौटने के क्रम दरौंदा जंक्शन प्लेटफार्म संख्या 02 पर उतरने के क्रम में पैर फिसल गया. जो ट्रेन के नीचे आ गया. जो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी गार्ड ने स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर इसकी जानकारी आरपीएफ चौकी प्रभारी ग्यास सरवर को दी. जिसके बाद चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी, धीरेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई. आरपीएफ ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इधर पोस्टमार्टम के बाद शव कपिया निजामत पहुंचते ही पत्नी सबिता देवी एवं लड़का अभिषेक कुमार, ओम कुमार व लड़की आस्था कुमारी रो रो कर बुरा हाल है.







