Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में तेज हवा और बारिश के चलते पेड़ सड़क पर गिरा, कई गाड़ी हुआ क्षतिग्रस्त

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पेड़ गिरने से कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।

सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने बड़ा हादसा कर दिया।

पूरा मामला रुकुंदीपुर पंचायत के सनीचरा स्थान के पास का बताया जा रहा है, जहां तेज हवा और बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही वहां से गुजर रही कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं, जिससे कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि आज शादी-विवाह का शुभ दिन होने के कारण इस रास्ते से काफी संख्या में लोग आ-जा रहे थे। ऐसे में अचानक पेड़ गिरने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

पेड़ गिरने के कारण सड़क पूरी तरह से जाम हो गई, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने और यातायात को बहाल करने की कोशिश की गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की जा रही है।