Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान/दरौंदा: महाराजगंज मुख्य मार्ग पर नवलपुर गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दारौंदा पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की व्यवस्था की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना में बगौरा गांव निवासी आशीष कुमार तथा भर के मठिया निवासी अभिषेक कुमार घायल हुए हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है।