Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में निर्दलीय प्रत्याशी गुड़िया मुन्ना शाही के समर्थन में निकली विशाल बाइक रैली

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी गुड़िया मुन्ना शाही के नेतृत्व में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बाइक रैली निकाली। रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिलें शामिल रहीं।

बाइक रैली बगौरा बाजार से शुरू होकर मदारीचक, नंदूटोला, मुड़ा, केटी भरौली, लीला साह के पोखरा, कोडारी कला, सिरसांव मठिया, पिपरा, सिरसांव, सिरसांव नया टोला और उजाय होते हुए संपन्न हुई। पूरे मार्ग में समर्थकों ने नारे लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। रैली के दरौंदा बाजार पहुंचने पर समर्थकों ने गुड़िया मुन्ना शाही का फूल-मालाओं और फलों से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ बाजार का भ्रमण किया और लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।