Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में पैक्स चुनाव एवं व्यापार मंडल का नामांकन आज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढ़ा पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं. 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन होगा, रामगढ़ा पैक्स एवं व्यापार मंडल में नामांकन कराने की तैयारियां प्रत्याशियों द्वारा चल रही है, अबतक व्यापार मंडल में दो प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है, उसी तरह रामगढा पैक्स में भी प्रत्याशी कागजात की तैयारियां शुरू कर दी गई है,   दोनों चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न होंगे.

हालांकि अंतिम मतदाता सूची में अब भी दो दर्जन से अधिक मृत मतदाता एवं कुछ मतदाता बाहर रहने के चलते मतदान प्रतिशत कम होने की उम्मीद है, फिर भी संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन एवं चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज कर दी है, दरौंदा व्यापार मंडल चुनाव में कुल 191 मतदाता हैं. इसमें हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा के कुछ लोगों के नाम भी शामिल हैं. सीमित मतदाता संख्या के कारण मतदान के दिन अधिक भीड़ नहीं रहने की संभावना जताई जा रही है. वहीं रामगढ़ा पंचायत पैक्स चुनाव में कुल 2724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड  विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि नामांकन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 8 व 9 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 13 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.