Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में बंद पुलिया प्रशासन ने खुलवाई

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान/दरौंदा: छपरा–सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर पेट्रोल पंप के समीप वर्षों से बंद पड़ी पुलिया को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खुलवा दिया। पुलिया बंद रहने के कारण खेतों में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे दर्जनों गांवों के किसानों की फसल प्रभावित हो रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इसके चलते खेती करना मुश्किल हो गया था और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका था।

बुधवार को ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क किनारे पानी निकासी के लिए नाला निर्माण हेतु खुदाई शुरू करवाई। इससे क्षेत्र में जमा पानी की निकासी का रास्ता साफ हो सकेगा और खेतों में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में एनएचआई के इंजीनियर अश्वनी कुमार ने बताया कि पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे ढक्कनयुक्त नाला का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।

पुलिया खुलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।