Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में मुफ्त नेत्र जांच शिविर शुरू

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान | दारौंदा ममता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चिंतामनपुर, दरौंधा, सिवान में आज दिनांक 10/03/2026 निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा सेवा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक, दरौंधा, सिवान उद्घाटनकर्ता के रूप में एवं श्री विवेक रंजन मैत्रेय, जिलाधिकारी, सिवान, मुख्य अतिथि, श्री पूरन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, सिवान विशिष्ट अतिथि, राहुल कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, सिवान तथा डॉ. कौशल कुमार गिरी, चेयरमैन, ममता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान उपस्थित रहें। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं मेमेंटो देकर किया गया। जिसके उपरान्त बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर के फोटो पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने नेत्र विभाग को देखा जहाँ विभाग में संपूर्ण आधुनिक उपकरणों की स्थापना की गई है, जो सभी प्रकार की नेत्र चिकित्सा सेवाओं के लिए उपयुक्त हैं। इस नई सुविधा के तहत मरीजों को फेको विधि द्वारा लेंस प्रत्यारोपण, नाखूना का ग्राफ्टिंग के साथ ऑपरेशन और ग्लूकोमा के ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। अमेरिका से मंगवाई हुई एडवांस मशीन के द्वारा आँखो का सुगमतापूर्वक ऑपरेशन तथा एक ही दिन में अस्पताल से छु‌ट्टी के साथ ही अच्छी क्वालिटी के लेंस लगाये जाते हैं जो गंदा नहीं होता है। आँखो की पावर तथा कॉर्निया की जांच दक्षिण कोरिया से आयातित मशीनो द्वारा की जाती है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि गांव और शहर के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें।

श्री करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक ने कहा कि ममता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह सेवा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आंखों का स्वास्थ्य जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस सुविधा का पूर्ण लाभ उठाएँ और अपने परिवार एवं मित्रों को भी हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही सुविधा से अवगत करावें।

श्री विवेक रजन मैत्रेय, जिलाधिकारी, सिवान, ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक उपकरण और निशुल्क सेवाएं वंचित मरीजों के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने सभी से यह भी आग्रह किया कि समय-समय पर नेत्र जांच कराएं और गंभीर नेत्र रोगों से बचाव करें। हमारा प्रयास है कि सिवान एक स्वस्थ्य एवं समृद्ध जिला बने। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। ममता मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की स्थापना जिला के लिए गर्व की बात है।

विशेष अतिथि श्री पूरन कुमार झा. पुलिस अधीक्षक, सिवान ने कहा कि यह पहल केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षा के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

ममता मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरी, ने सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि ममता मेडिकल कॉलेज ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवा स्थापित किया है, जिससे लाखों मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की समर्पित सेवा की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में मदद करती है। हॉस्पिटल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) डायग्नोस्टिक सेन्टर जहां बल्ड टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, ई.सी.जी. आदि सभी परीक्षण किये जाते है। इसके साथ ही बल्ड बैंक, इन पेशेंट वार्ड (आई.पी.डी.) यहां सामान्य वार्ड, विशेष वार्ड-ICU, ICCU, PICU, NICU, एम्बुलेंस आदि के साथ ही आयुषमान भारत, PM-JAY के अन्तर्गत पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज प्रति वर्ष प्रति परिवार सुविधाएं उपलब्ध है।

इस कार्यक्रम में डॉ. कुन्दन, डॉ. शशि, डॉ. सचिन, डॉ. नैयर, डॉ हिमांशु, डॉ. अपर्णा, डॉ. प्रीति के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानिय नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाप्रतिनिधि एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। मेडिकल सुपरिटेंडेंट एम.एम.सी.एच. डॉ. अलका सिंह ने कहा कि यह हॉस्पिटल आपकी सेवा के लिए है आप सभी को इस शुभअवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।