लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति दरौंदा द्वारा भव्य शोभा यात्रा के साथ जुलूस यात्रा निकाली गई. देर दोपहर हनुमान मंदिर मेन रोड दरौंदा के तत्वावधान मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा का नेतृत्व राजा राज कुमार, अभिषेक चौरसिया, श्याम कुमार विक्की, संतोष भारती, जितेंद्र साह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू कर रहे थे.
शोभा यात्रा में क्या बच्चे, क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते थक नहीं रहे थे. शोभा यात्रा पिपरा दारौंदा, पासवान चौक, हड़सर काली स्थान पहुंची पुन: पिपरा मठिया, सिरसांव मठिया से उक्त मंदिर पर समापन हुआ. ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो दर्जन स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा महिलाओं और बच्चों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा की. राम भक्तों का सैलाव दोपहर 10 बजे से जुटना शुरू हो गया. शोभा यात्रा में बाजार के लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर आसपास के क्षेत्र के लोगों मे खासा उत्साह देखनें को मिला. शोभा यात्रा में साउंड, बैंड, ढोल, नगाड़े, बग्गी साथ चल रहे थे. वहीं युवा साउंड पर बज रही धुन राम जी की निकली सवारी पर थिरकते नजर आए. शोभा यात्रा में लखनऊ से आए कलाकारों ने शोभा यात्रा को और सुशोभित कर दिया. शोभा यात्रा मे भगवान श्री राम सीता, हनुमान की झाकियां देखते बन रही थी.
जुलुस में क्या महिला क्या पुरुष सभी जय श्री राम, भारत का अभिमान है हिन्दू, मातृभूमि का शान है हिन्दू के नारों का जय घोष करते सैकड़ों की संख्या मे नजर आ रहे थे. शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात किया गया. शोभा यात्रा में डॉक्टर अभिषेक कुंदन,गुड्डू यादव, आशुतोष चंदन, दुर्गा प्रसाद, संतोष प्रसाद, बबन प्रसाद, बबलू यादव, राकेश साह, ओमप्रकाश साह, अमित साह, अभिषेक यदुवंशी, राजन पासवान, भोला यादव, मेघनाथ साह, शिवम कुमार, अरविंद प्रसाद, शशि शर्मा, राजीव कुमार भारती, रविंद्र कुमार, इत्यादि हजारों श्रद्धालू शामिल हुए।







