सीवान/दरौदा. छपरा सीवान मुख मार्ग एनएच 531 पर दरौंदा रेलवे ढाला के समय स्कूटी सवार ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को धक्का मार दिया. जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव के रघुनाथ राम (55 वर्ष) पैदल सड़क पार कर रहे थे.
इस बीच स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर अधेड़ को धक्का मार दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सीवान रेफर कर दिया. सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई परिजन रो रो कर बुरा हाल है. रघुनाथ राम के एक लड़का एवं चार लड़की है. अपने लड़के मेघु राम की गाड़ी को गैरेज में देखने के लिए गए थे. वहां से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई. इनकी पत्नी की 07 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है.







