Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में सड़क हादसा: बहू मृत, सास गंभीर

स्टेट डेस्क 

दारौंदा: दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव के पास मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका निभा देवी, पत्नी—विकास ठाकुर, और उनकी सास चमेली देवी, पत्नी—राजकिशोर ठाकुर, शाम के समय शौच के लिए गांव के बगीचा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मांझी–बरौली मुख्य पथ पर तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निभा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चमेली देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे बेहोश पड़ी रहीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि चमेली देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दारौंदा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन व चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर मामले की तहकीकात की जा रही है।

पुलिस ने मृतका निभा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही चीख–पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग बेसुध होकर रोने लगे, जबकि ग्रामीणों की भारी भीड़ घर के बाहर इकट्ठी हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर एवं नियमित गश्त की मांग की है।