Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, 25 पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की ‘बांग्लादेशी सेल’ ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में संयुक्त अभियान चलाकर 25 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। बताया गया कि ये लोग पिछले आठ वर्षों से बिना वैध दस्तावेज भारत में रह रहे थे।

डीसीपी साउथ-ईस्ट के अनुसार, अवैध बांग्लादेशियों की तलाश के लिए एसआई कंवलजीत और एएसआई बृजेश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें हवलदार वेदप्रकाश, अरुण, मोहित, राजेश और महिला हवलदार ज्योति बंसल शामिल थे। टीम ने झुग्गी-बस्तियों, मजदूर बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों में दस्तावेज जांच अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हसन शेख (35) और अब्दुल शेख (37) के रूप में हुई, जो बांग्लादेश के सतखेड़ा जिले के मोनिपुर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल के खुलना बॉर्डर से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि उनके रिश्तेदार कानपुर देहात में रह रहे हैं।

इसके आधार पर पुलिस टीम 20 सितंबर की रात कानपुर देहात पहुंची और छापेमारी कर 23 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल 25 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी अकुशल मजदूरी, कबाड़ का काम, खेतिहर या दिहाड़ी मजदूरी कर जीविका चला रहे थे और किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं थे।

गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को सराय काले खां स्थित एमसीडी सामुदायिक अस्थायी निरोध केंद्र में रखा गया है, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।