Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिव्यांशु भारद्वाज का ऐलान, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

लोकल डेस्क, आर्य कुमारी ।

मोतीहारी: स्थानीय राजनीति में हलचल मचाने वाला बड़ा ऐलान करते हुए दिव्यांशु भारद्वाज ने घोषणा की है कि वह आगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि वह 17 अक्तूबर को औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिव्यांशु भारद्वाज का यह कदम भाजपा के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है, क्योंकि वे युवाओं और आम मतदाताओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना जताई जा रही है।

घोषणा के बाद से ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रतिद्वंद्वी दलों के नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाना है। उन्होंने दावा किया कि वे पारदर्शी राजनीति और विकास को प्राथमिकता देंगे।

अब देखना यह होगा कि 17 अक्तूबर को नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरण किस तरह बदलते हैं और क्या वास्तव में यह कदम भाजपा के लिए चुनौती साबित होता है या नहीं।