Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दूसरी सूची में JDU का सियासी दांव, चार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने कुल 101 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पूरी कर ली है. इस सूची में सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किए गए हैं. खास बात यह है कि जेडीयू ने इस बार चार मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर अल्पसंख्यक समुदाय को साधने की कोशिश की है. वहीं, पहली लिस्ट में कई नए युवा चेहरों को भी मौका दिया गया था.

जेडीयू ने इस बार टिकट बंटवारे में महिलाओं, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज समेत सभी वर्गों का संतुलन बनाए रखा है. पहली सूची में जहां लवकुश समाज को प्राथमिकता दी गई थी, वहीं दूसरी लिस्ट में पिछड़ा वर्ग को अधिक महत्व दिया गया है. कुल 101 उम्मीदवारों में पिछड़ा समाज से 37, अति पिछड़ा वर्ग से 22, सवर्ण समाज से 22, अनुसूचित जाति से 15 और अनुसूचित जनजाति से उम्मीदवारों को टिकट मिला है. साथ ही, जेडीयू ने इस बार 13 महिलाओं को भी मौका दिया है.

जेडीयू की दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम:

  • वाल्मीकिनगर- रिंकु सिंह
  • सिकटा- समृद्ध वर्मा
  • नरकटिया- विशाल साह
  • केसरिया- शालिनी मिश्रा
  • शिवहर- श्वेता गुप्ता
  • सुरसंड- नगेंद्र राउत
  • रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा
  • हरलाखी- सुधांशु शेखर
  • बाबूबरही- मीना कामत
  • फुलपरास- शीला मंडल
  • लौकहा- सतीश साह
  • निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद
  • पिपरा- रामविलास कामत
  • सुपौल- विरेंद्र यादव
  • त्रिवेणीगंज- सोनम रानी
  • रानीगंज- अचिमित ऋषिदेव
  • अररिया- शगुफ्ता अजीम
  • जोकीहाट- मंजर आलम
  • ठाकुरगंज- गोपाल अग्रवाल
  • अमौर- सवा जफर
  • सुपौल- कलाधर मंडल
  • धमदाहा- लेसी सिंह
  • कदमा- दुलामचंद्र गोस्वामी
  • मनिहारी- शंभु सुमन
  • बरारी- विजय निषाद
  • गोपालपुर- बुलो मंडल
  • सुल्तानगंज- ललित नारायण
  • कहलगांव- शुभानंद
  • अमरपुर- जयंत राज
  • धौरेया- मनीष कुमार
  • बेलहर- मनोज यादव
  • चैनपुर- जमा खान
  • करगहर- वशिष्ठ सिंह
  • काराकाट- महाबली सिंह
  • नोखा- नागेंद्र चंद्रवंशी
  • कुर्था- पप्पु कुमार वर्मा
  • जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
  • घोसी- ऋतुराज
  • नबीनगर- चेतन आनंद
  • रफीगंज- प्रमोद कुमार
  • बेलागंज- मनोरमा देवी
  • नवादा- विभा देवी
  • झाझा- दामोदर रावत
  • चकाई- सुमित कुमार सिंह

दूसरी सूची में 13 महिला उम्मीदवार शामिल:

  • केसरिया से शालिनी मिश्रा
  • शिवहर से श्वेता गुप्ता
  • बाबूबरही से मीना कामत
  • फुलपरास से शीला मंडल
  • त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार
  • अररिया से शगुफ्ता अजीम
  • धमदाहा से लेसी सिंह
  • बेलागंज से मनोरमा देवी
  • नवादा से विभा देवी
  • मधेपुरा से कविता साह
  • गायघाट से कोमल सिंह
  • समस्तीपुर से अश्वमेध देवी
  • विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा

बता दें, जेडीयू की पहली सूची में लवकुश समाज से 23, दलित समाज से 12 और अति पिछड़ा वर्ग से 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था. वहीं, सवर्ण समाज को भी प्रतिनिधित्व देने की पूरी कोशिश की गई थी.