Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, PM मोदी से की कार्रवाई की मांग

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने और छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीएम के बयान पर उठाए सवाल

दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर बात की थी। कांग्रेस का कहना है कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में आकर जवाब देना चाहिए।

खरगे ने रखीं तीन मांगें

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देर रात संसद के बाहर एकतरफा बयान देने के बजाय प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों से माफी मांगी जाए और छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडे व पैलेट गन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।

खरगे ने कहा कि इन कदमों के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "मोदी जी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस दयनीय वीडियो से उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए।"

उन्होंने भी धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और छात्रों से माफी मांगने की मांग दोहराई।