Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नए गाने के बाद एल्विश–जन्नत की डेटिंग अफवाहें तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

मुंबई l डिजिटल क्रिएटर और म्यूजिक आर्टिस्ट एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका हालिया रिलीज़ म्यूजिक वीडियो है, जिसमें वह टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का नया गाना ‘तेरे दिल में’ रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया और इसके साथ ही दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया।

म्यूजिक वीडियो में एल्विश और जन्नत की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है। रोमांटिक थीम पर बने इस गाने में दोनों के इमोशनल सीन और नैचुरल एक्सप्रेशन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को मशहूर सिंगर रितो रीबा ने आवाज दी है। रिलीज़ के बाद से अब तक इस गाने को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जिससे यह यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की जोड़ी पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि दोनों की बॉन्डिंग काफी जेनुइन लगती है। एक यूजर ने लिखा कि इनका कनेक्शन बहुत रियल दिखता है, जबकि दूसरे ने कहा कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। कुछ फैंस ने तो इसे “नई पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी” तक बता दिया।

हालांकि इन बढ़ती चर्चाओं के बीच न तो एल्विश यादव और न ही जन्नत जुबैर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच कोई निजी रिश्ता है या यह केवल म्यूजिक वीडियो की कहानी का असर है।

फिलहाल, इतना जरूर है कि इस गाने ने दोनों की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है और यही वजह है कि यह गाना लगातार चर्चा में बना हुआ है। आने वाले दिनों में दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं, इस पर फैंस की नजरें टिकी हैं।