Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ननद भाभी में प्यार, दोनों घर से फरार

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार । 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक असामान्य मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है। आशुतोष बंसल ने सात साल पहले अपने मोहल्ले की लड़की संध्या से लव मैरिज की थी और उनका एक बेटा भी है। साल 2022 में पढ़ाई के लिए वह संध्या और बेटे के साथ जबलपुर आ गए।

आशुतोष की ममेरी बहन मानसी अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी। संध्या और मानसी के बीच गहरी दोस्ती बन गई और वे साथ घूमने-फिरने भी जाने लगीं। 13 अगस्त की सुबह संध्या अचानक घर से गायब हो गई। आशुतोष ने उसे खोजा, सीसीटीवी फुटेज में संध्या रांझी क्षेत्र की ओर जाती दिखाई दी। अगले दिन वह रेलवे स्टेशन पर मिली, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं दिया और अमरपाटन जाने की जिद करने लगी।

22 अगस्त को संध्या फिर गायब हो गई। आशुतोष ने उसका मोबाइल जांचा तो संध्या और मानसी की वॉट्सऐप चैट में दोनों के साथ रहने की योजना का पता चला। आशुतोष ने अमरपाटन और जबलपुर के थानों में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और चैट रिकॉर्ड खंगाले, लेकिन मानसी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जबलपुर और मैहर की पुलिस संयुक्त रूप से संध्या की तलाश में लगी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संध्या अपनी मर्जी से गई है या किसी और घटना का शिकार हुई। आशुतोष का कहना है कि उसकी पत्नी और बहन के बीच नजदीकियां खतरनाक स्तर तक बढ़ चुकी थीं। मानसी घर लौट आई है, लेकिन संध्या का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।