Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए जॉब प्लेसमेंट अभियान, 31 मई को होगा साक्षात्कार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

चिंतामनपुर गांव स्थित ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में नर्सिंग क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष जॉब प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम तथा एमएससी नर्सिंग उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी प्रदान की जाएगी।जानकारी के अनुसार, इस विशेष प्लेसमेंट अभियान के अंतर्गत आगामी 31 मई को अंबेडकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सभी नर्सिंग संस्थानों में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में भाग लेकर अभ्यर्थी अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल छात्रों को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।

ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का संचालन आंबेडकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पटना के अंतर्गत किया जाता है, जो पिछले 26 वर्षों से बिहार में शैक्षणिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्थान ने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यहां से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।संस्थान के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरि ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा प्राप्त कर चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उनके करियर को सशक्त दिशा प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। इस पहल से नर्सिंग छात्रों को सीधे रोजगार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।स्थानीय स्तर पर इस पहल को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राएं इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, जिससे वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे।