Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवद्वीप रैली में योगी का ममता सरकार पर तीखा हमला

स्टेट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नवद्वीप (नदिया): योगी आदित्यनाथ ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध राजनीतिक कारणों से किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी को आशंका थी कि यदि हिंदुओं की संख्या बढ़ेगी तो सड़कों पर दंगा कैसे होगा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को बंगाल में बढ़ती अराजकता के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि मतदान के पहले चरण में भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों पर हमले हुए और लोगों ने तृणमूल की “गुंडागर्दी” देखी है। योगी ने दावा किया कि चार मई को परिणाम आने के बाद तृणमूल के “गुंडों” को छिपने की जगह नहीं मिलेगी और बंगाल की जनता अब अराजकता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल ने मिलकर राज्य पर “लूट का कलंक” लगाया है, जिसे खत्म करने का समय आ गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवद्वीप विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार श्रुति शेखर गोखामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पहले चरण में 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि जनता ने “डबल इंजन सरकार” के पक्ष में मन बना लिया है, जो तेज विकास सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार से मुक्त कर भारत की पहचान के अनुरूप फिर स्थापित करने की जरूरत है। योगी ने चैतन्य महाप्रभु का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई आध्यात्मिक परंपरा को आज इस्कॉन आगे बढ़ा रहा है।

अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल शासन में “कट मनी”, हिंसा और अराजकता का माहौल बना है तथा भाजपा कार्यकर्ता संजय भौमिक की हत्या का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।