Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवादा को मिलेगी नई चीनी मिल, 100 एकड़ भूमि का एसीएस ने किया जायजा

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-वारिसलीगंज के मकनपुर में 100 एकड़ भूमि का चयन
-गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक

पटना/नवादा, गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सह जिला प्रभारी सचिव, नवादा, श्री के. सेंथिल कुमार, भा.प्र.से. ने बुधवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में चीनी मिल स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने संबंधित भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम, एसडीएम, सहायक ईखायुक्त वेदव्रत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने के साथ-साथ 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर मौजा में लगभग 100 एकड़ उपयुक्त भूमि का चयन एवं चिन्हीकरण किया गया है।

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की कवायद तेज

मकनपुर एवं इसके आसपास का क्षेत्र गन्ना खेती के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। यहां की उपजाऊ भूमि एवं सुदृढ़ सिंचाई व्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना उत्पादन के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। साथ ही चयनित स्थल तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से आवागमन भी सुगम रहेगा। क्षेत्र में वर्ष 1993 से बंद पड़ी चीनी मिल के पुनः संचालन एवं नई मिल की स्थापना की संभावना से स्थानीय किसानों में उत्साह का माहौल है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

चीनी मिल परियोजना से किसानों में उत्साह

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि प्रस्तावित मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करें।

जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने बताया कि गन्ना विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा वारिसलीगंज में शीघ्र ही गन्ना विकास से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।