Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, नेशनल पिस्टल कोच निलंबित

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: खेल जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कोच को निलंबित कर दिया है।

FIR में आरोप लगाया गया है कि यह घटना एक राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई। कोच ने खेल से जुड़ी चर्चा के बहाने नाबालिग शूटर को फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। पहले होटल की लॉबी में मिलने की बात कही गई, लेकिन बाद में दबाव बनाकर उसे कमरे में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद कोच ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा और परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। आरोप है कि इस घटना से शूटर गहरे सदमे में आ गई और होटल से निकलकर सीधे अपने परिवार के पास पहुंची, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

मामले के सामने आने के बाद NRAI के सचिव पवन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक अंकुश भारद्वाज को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त रखते हुए निलंबित किया गया है। संघ ने कहा है कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ फरीदाबाद स्थित महिला थाना, एनआईटी में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।