Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नारायणी अस्पताल, बीरगंज द्वारा एक माह का गैर- संक्रमण रोगों का परामर्श कार्यक्रम

लोकल डेस्क, लालबाबू सिंह।

बीरगंज:“समय पर जाँच कराएँ, रोगों से बचें” के मुलमंत्र के साथ नारायणी अस्पताल,बीरगंज में गैर-संक्रामक रोगों की जाँच एवं स्वास्थ्य परामर्श हेतु एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारम्भ किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, किडनी से संबंधित रोग, शरीर द्रव्यमान सूचकांक (BMI) का मापन तथा स्वास्थ्य परामर्श सेवाएँ निःशुल्क रूप में प्रदान की जाएँगी। यह जानकारी नारायणी अस्पताल की नर्सिंग प्रमुख श्रुति साह ने दी। नारायणी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया यह कार्यक्रम अस्पताल में आने वाले लक्षित वर्ग के लिए एक माह तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान उच्च जोखिम वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर नारायणी अस्पताल के डा. अरुण कुमार कर्ण, डा. जे.पी. जयसवाल, OCMC शाखा प्रमुख हेमा थापा मानन्धर, अंजना श्रेष्ठ, दीपक यादव, राजीव चौरसिया, संतोष कुमार गुप्ता, बीरगंज कपडा बैंक के अध्यक्ष सह सन्चारकर्मी लालबाबु सिंह ,सन्चारकर्मी दीपक चौरसिया सहित स्वास्थ्यकर्मीजन की उपस्थिति रही।
सेवा लेने आए लोगों ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध इस निःशुल्क सेवा की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम को पूरे वर्ष नियमित रूप से चलाने की अपील की।