Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

निजी स्कूलों में 25% गरीब बच्चों को एडमिशन: DM

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

मोतिहारी के जिलाधिकारी का सख्त निर्देश, पोर्टल पर 31 जनवरी तक होगा पंजीकरण।ड्रेस और नई किताबों के नाम पर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने वाले स्कूलों की जाँच कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश।

पूर्वी चंपारण: जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। समाहरणालय में आयोजित शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों को कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत कोटे पर नामांकन लेना ही होगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी निजी विद्यालय इन बच्चों का दाखिला लेने में आनाकानी करता है, तो उसके पंजीकरण को रद्द करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञान दीप पोर्टल पर ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाने हेतु 'ज्ञान दीप' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 को 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चे पात्र होंगे।

कौन होंगे पात्र, कमजोर और अलाभकारी वर्ग की परिभाषा

बैठक में पात्रता के मानदंडों को स्पष्ट किया गया। 'अलाभकारी समूह' में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के वे बच्चे शामिल हैं जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है। वहीं, 'कमजोर वर्ग' के अंतर्गत किसी भी जाति या समुदाय के वे बच्चे आएंगे जिनके माता-पिता की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम है। जिलाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से नामांकन की प्रगति का अनुश्रवण करें।

ड्रेस और किताबों के नाम पर अवैध वसूली पर लगेगी रोक

निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसकी जांच करें कि स्कूल ड्रेस या नई किताबों के लिए अभिभावकों पर अनुचित दबाव तो नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिले के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब के संचालन और शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए दिए गए टैबलेट के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन की भी समीक्षा की।

गणतंत्र दिवस और अन्य योजनाओं की समीक्षा

शिक्षा विभाग की इस बैठक में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने झांकी, झंडोत्तोलन और संध्या 4 बजे प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (2024-25 एवं 2025-26) के आवेदनों के समयबद्ध सत्यापन का आदेश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी सहित शिक्षा विभाग के सभी मुख्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।