Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

निशांत से मजबूत होगा NDA : शाहनवाज़ हुसैन

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने इफ्तार कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया विश्व कप जीत को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया है। टीम की इस सफलता से देश में उत्साह और गर्व का माहौल बना है। उनके अनुसार यह उपलब्धि केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का भी बड़ा स्रोत है।

बातचीत के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक व्यवहार बेहद निंदनीय है। उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणी या आचरण को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जनता दल (यू) में सक्रिय होने से पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर राज्य की राजनीति में दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन लगातार मजबूत स्थिति में है और नए चेहरों के जुड़ने से संगठनात्मक ताकत और बढ़ेगी। उनके मुताबिक यह बदलाव राज्य की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।

यह इफ्तार कार्यक्रम भागलपुर के नरगा इलाके में हाजी जिया उर रहमान के आवास पर आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जेड हसन, डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन, नभय चौधरी, पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, शिशुपाल भारती और प्रदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और सामाजिक एकता तथा सद्भाव का संदेश दिया।