Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीति टेलर का चौंकाने वाला खुलासा, Ex ने सिगरेट से जलाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में अपने अब्यूसिव रिलेशनशिप का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 31 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड ने उन्हें सिगरेट से जला दिया था और मारपीट भी की थी। आज भी उनके शरीर पर जलने के निशान मौजूद हैं।

शो में मिनी माथुर, रुही दोसानी और देलबर आर्या के साथ बातचीत के दौरान नीति टेलर ने भावुक होकर अपने दर्द को साझा किया। उन्होंने निशान दिखाते हुए कहा, “मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह वॉयलेंट और साइकोटिक था।”

जन्मदिन पर थप्पड़ मारा

नीति ने आगे बताया, “एक रात उसका दिमाग फिर गया। वह दिन उसका जन्मदिन था। हालात बहुत बुरे थे। उसने मुझे थप्पड़ मारा और मैंने बस इतना कहा- अलविदा, फिर मिलेंगे।” उस समय वह बहुत छोटी थीं और कमजोर स्थिति में थीं, जिस वजह से व्यक्ति के चरित्र को ठीक से नहीं समझ पाईं। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था।

नीति की शादी और अलगाव की खबरें

नीति टेलर ने साल 2020 में परीक्षित बावा से शादी की थी। हालांकि, 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं। दो साल से दंपति ने एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन अलगाव को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एलायंस में नीति का सफर

अलायंस में नीति टेलर के अलावा अर्सलान गोनी, सोहेल खान, कुशाल टंडन और जैद दरबार जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं। होस्ट कुणाल खेमू के शो में प्रतियोगी हर हफ्ते शारीरिक और रणनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। नीति का यह खुलासा शो में भावनात्मक मोड़ लेकर आया है।

अभिनेत्री ने इस अनुभव को शेयर कर युवाओं को जागरूक करने का संदेश भी दिया कि कमजोर स्थिति में रिश्तों को सही से समझना जरूरी है।