Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश की नई कैबिनेट में 26 सदस्य: 10 नए मंत्री शामिल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनडीए के कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, जिनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई। नई टीम में 10 नए चेहरे शामिल किए गए हैं और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), रालोमो और हम के विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनडीए के पांच घटक दलों के 26 मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ग्रहण किया। ये दोनों उप मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण का संचालन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया।

गांधी मैदान में आयोजित समारोह में तीन महिलाओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जदयू की लेशी सिंह को दोबारा मौका मिला, जमुई से पुन: विजयी श्रेयसी सिंह को भी मंत्री पद दिया गया। वहीं भाजपा की पहली बार विधायक बनी रमा निषाद को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

नीतीश कैबिनेट में 10 नए चेहरे (Bihar New Ministers 2025)

शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में 10 ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें कई नए विधायक भी शामिल हैं। रालोमो के दीपक प्रकाश को बिना किसी सदन की सदस्यता के मंत्री बनाया गया है। पहली बार चुनाव जीतने के बाद भाजपा की रमा निषाद, लोजपा(रा) के संजय कुमार और संजय कुमार सिंह को भी मंत्री पद मिला है।

पहली बार विधायक बने रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन पहली बार नीतीश सरकार में मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh), डॉ. प्रमोद कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद और लखेंद्र कुमार रौशन को भी पहली बार मंत्रिपद दिया गया है। जातिगत संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

नई सरकार में सबसे अधिक पांच मंत्री दलित समाज से हैं। इसके अलावा चार राजपूत, तीन वैश्य, दो निषाद, दो कुर्मी, तीन कुशवाहा, दो यादव, दो सहनी, दो भूमिहार और एक-एक ब्राह्मण, कायस्थ व चंद्रवंशी समुदाय से मंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समाज से जमा खान को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भाजपा कोटे के मंत्री (BJP Bihar Cabinet Ministers 2025)

1. सम्राट चौधरी 2. विजय कुमार सिन्हा 3. मंगल पांडेय 4. डॉ. दिलीप जायसवाल 5. नितिन नवीन 6. रामकृपाल यादव 7. संजय सिंह टाइगर 8. अरुण शंकर प्रसाद 9. सुरेंद्र मेहता 10. नारायण प्रसाद 11. रमा निषाद 12. लखेंद्र कुमार रौशन 13. श्रेयसी सिंह 14. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

जदयू कोटे के मंत्री (JDU Bihar Cabinet Ministers 2025)

1. विजय कुमार चौधरी 2. बिजेंद्र प्रसाद यादव 3. श्रवण कुमार 4. अशोक चौधरी 5. लेशी सिंह 6. मदन सहनी 7. सुनील कुमार 8. जमा खान

लोजपा(रा) कोटे के मंत्री (LJPR Bihar Cabinet Minister 2025)

1. संजय कुमार सिंह 2. संजय कुमार

रालोमो कोटे के मंत्री (RLM Bihar Cabinet Minister 2025)

1. दीपक प्रकाश

हम कोटे के मंत्री (HAM Bihar Cabinet Minister 2025)

1. संतोष कुमार सुमन