Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश के गढ़ में राहुल गांधी की गरज, मुकेश सहनी की 10 सभाएं और रोड शो आज

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी रैली करेंगे। इससे पहले वे मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभाएं कर चुके हैं। राहुल गांधी 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, मुकेश सहनी आज करीब 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे एक रोड शो करेंगे और फिर पटना लौटेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यह तीसरी चुनावी सभा होगी। बुधवार को उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा में महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की थीं।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे और 2 नवंबर से फिर बिहार में प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमरपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

मुकेश सहनी का व्यस्त कार्यक्रम
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि सहनी सुबह 10:35 बजे मधुराम उच्च विद्यालय मैदान, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 11:20 बजे आलमनगर और 12:10 बजे जीवछ खेल मैदान, कोठराम ढलान, दरभंगा में सभा करेंगे।
दोपहर 12:50 बजे दुर्गा मंदिर, बरुआरा और 1:35 बजे कुम्हरौली खेल मैदान, दरभंगा में जनसभा होगी। इसके बाद 2:20 बजे महंत रामदास इंटर कॉलेज, कांटा खेल मैदान, मुजफ्फरपुर और 3:00 बजे सरफुद्दीनपुर उच्च विद्यालय मैदान, बोचहा में सभा करेंगे।

सहनी 3:35 बजे रामकृष्ण उच्च विद्यालय, मीनापुर; 4:10 बजे गांधी जानकी उच्च विद्यालय, मड़वन; और 4:45 बजे राजकीय बुनियादी विद्यालय, केरमाडीह, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर में दिन की अंतिम सभा को संबोधित करेंगे। देव ज्योति ने बताया कि इसके बाद मुकेश सहनी रोड शो करेंगे, जो मुजफ्फरपुर से रतनौली, महंत मनियारी, छितरौली, सोनवर्षा, मारीचा, पकाही, हरपुर बलरा होते हुए कुढ़नी तक जाएगा। इसके बाद वे पटना लौट जाएंगे।