Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीले गाउन में ऐश्वर्या ने कान्स में बिखेरा जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

कान्स, फ्रांस। फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला रेड कार्पेट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उनके रेड कार्पेट अवतार का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और प्रशंसक उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने रॉयल ब्लू रंग का डीप नेकलाइन मर्मेड गाउन पहनकर शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। गाउन के कंधों पर पंखों जैसी आकर्षक नक्काशी की गई थी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने लंबा स्टोल कैरी किया और सैफायर नेकलेस व अंगूठियों से अपने परिधान को खूबसूरती से पूरा किया। खुले बाल और सादगीपूर्ण मेकअप में ऐश्वर्या बेहद आकर्षक नजर आईं।

यह खास गाउन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है, जबकि उनके पूरे लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने डिजाइन किया। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने फोटोग्राफरों के सामने कई शानदार पोज दिए और प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए फ्लाइंग किस भी दी।

सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरों पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की। एक प्रशंसक ने लिखा, “कान्स की क्वीन वापस आ गई हैं”, जबकि दूसरे ने कहा, “ऐश्वर्या ही असली क्वीन हैं।” कई लोगों का मानना है कि उनके बिना कान्स फिल्म फेस्टिवल अधूरा लगता है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय वर्ष 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती रही हैं। अपने शानदार फैशन और वैश्विक पहचान के कारण उन्हें “क्वीन ऑफ कान्स” भी कहा जाता है। साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य ब्रांड L'Oréal Paris की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिसके प्रतिनिधित्व में वह वर्षों से इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं।