Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेता उमेश सिंह ने विधायक मंगल पांडेय को जीत पर दी बधाई

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से स्थानीय भाजपाईयों में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर लोगों ने फिर से मुहर लगाई है।

इसी क्रम में दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नेता उमेश सिंह के साथ चुनावी जनादेश पर खुशी व्यक्त की। सभी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और नवनिर्वाचित विधायक मंगल पांडेय से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीवान सदर से नवनिर्वाचित विधायक मंगल पांडेय ने जीत कर इतिहास रच दिया है। उनके अनुसार, जनता ने विश्वास और विकास के आधार पर उन्हें भारी समर्थन दिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगल पांडेय की जीत के बाद सीवान में विकास की रफ्तार और तेज होगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया है। विधायक की जीत पर उप प्रमुख हरेश यादव, मुखिया रामकृष्ण सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, विवेक सिंह, राजू सिंह, सरोज गोस्वामी, बबलू तिवारी और रंजीत सिंह ने शुभकामनाएँ दी हैं।