लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल / बीरगंज भरतपुर, दियालो रोड निवासी धर्मपुत्र एव दानवीर शंकर अग्रवाल ने एक कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शंकर सापकोटा को संरक्षक सदस्य स्वरूप एक लाख एक हजार का चेक तथा एक माह के लिये 3 बोरा चावल, 1 बोरा दाल, 1 बोरा चना खाद्यान प्रदान किया।
बीस वर्ष पूर्व संस्थापित हाम्रो घर के संस्थापक अग्रवाल ने खाद्यान्न सामग्री प्रति माह प्रदान करने की घोषणा की।भवन कोठा निर्माण सहित सामाजिक परोपकार में निरंतर अमूल्य योगदान रहा जिसे काफी सराहा गया। सामाजिक एवं मानवता की सच्ची सेवा ही मानव जीवन को प्रकाशित करती है।प्रत्येक इंसान को अगर ईश्वर ने सक्षम बनाया है तो बढ़-चढ़ कर मानवता की सेवा में अग्रसर होना चाहिए।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने भी दिल्ली प्रवास से ही अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही भविष्य में अपना सहयोग भी देने का आश्वासन दिया।लायंस इंटरनेशनल के आजीवन सदस्य लायन राधेश्याम खेतान ने भी आने वाले समय में अपनी सहभागिता देने का आश्वासन दिया।







